CM खट्टर और दुष्यंत को किसानों पर पड़ी एक-एक लाठी का हिसाब देना होगा: कुलदीप बिश्नोई

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 04:42 PM (IST)

चंडीगढ़: कृषि अध्यादेशों के खिलाफ कुरूक्षेत्र में रैली करने जा रहे किसानों पर ताबड़तोड़ लाठीचार्ज की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा सत्ता के नशे में चूर भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने पर उतारू हो गई है। इतिहास गवाह है कि जिस भी सत्तासीन सरकार ने किसानों पर लाठियां बरसाई है, उसका उसे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। जिस प्रकार से बुजुर्ग किसानों पर भी पुलिस बल ने लाठियां बरसाई है और उन्हें गंभीर रूप से घायल किया है, इस शर्मनाक कृत्य की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।
PunjabKesari
पुलिस को किसने किसानों पर लाठियां बरसाने का आदेश दिया? जब से भाजपा सत्ता में आई है निरंतर किसानों पर अत्याचार कर रही है। कृषि अध्यादेशों के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने जा रहे किसानों पर जो जुल्म खट्टर-दुष्यंत की जोड़ी ने किया है, उसका हिसाब उनकी सरकार को देना होगा। किसानों पर पड़ी एक-एक लाठी भाजपा गठबंधन सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। जनादेश तो यह सरकार पहले ही खो चुकी थी।

लोगों के आक्रोश को लाठी या गोली से दबाया नहीं जा सका। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है और उनके हर आंदोलन में उनके साथ खड़ी है। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। किसान जब सड़कों पर उतर आते हैं तो समझो सत्तासीनों की तानाशाही के दिन कुछ ही दिन बचे हैं। लोकतांत्रिक अधिकारों पर चोट करने वाली भाजपा गठबंधन सरकार किसानों की आवाज़ को इस तरह दबा नहीं पाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static