राष्ट्रीय प्रैस दिवस पर खट्टर ने दी मीडियाकर्मियों को बधाई

punjabkesari.in Saturday, Nov 16, 2019 - 02:22 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी)-हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 16 नवम्बर को राष्ट्रीय प्रैस दिवस पर मीडिया कर्मियों को बधाई दी है। प्रैस दिवस की पूर्व संध्या पर एक संदेश में श्री खट्टर ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत सतम्भ है। मीडिया की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही तथा आजादी के बाद देश निर्माण में भी इसका विशेष योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में भी देश के विकास में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने मीडिया की स्वतंत्रता एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे लोकतंत्र मजबूत होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static