Haryana: बेटी श्रुति के साथ किरण चौधरी BJP में हुईं शामिल, बोलीं- मैं भगवा रंग में रंग गई

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2024 - 12:18 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के पूर्व CM चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधु व भिवानी के तोशाम से विधायक किरण चौधरी और उनकी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर व सीएम नायब सैनी ने उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

PunjabKesari

बता दें कि किरण चौधरी और श्रुति ने बीती शाम (18 जून) को कांग्रेस छोड़ी थी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेजा था। जिसमें किरण ने लिखा कि यहां पार्टी को निजी जागीर की तरह चला रहे हैं। मुझे बेइज्जत किया गया। किरण चौधरी लोकसभा चुनाव में अपनी बेटी श्रुति चौधरी की भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से टिकट कटने के बाद से ही नाराज दिख रही थी। किरण ने खुलकर मीडिया के सामने कई बार राजनीतिक तौर पर उन्हें खत्म करने की साजिश रचने के आरोप लगाए। किरण चौधरी को भाजपा हरियाणा से राज्यसभा भेज सकती है। श्रुति चौधरी को तोशाम से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।


PunjabKesari


किरण चौधरी बोलीं- मैं भी भगवा रंग में रंग गई 

किरण चौधरी ने कहा कि मनोहर लाल मेरे लिए बड़े भाई की तरह है। किरण ने कार्यकर्ताओं को दिल का टुकड़ा बताया। भाजपा के नेतृत्व से प्रेरित होकर मैं भाजपा में आई हूं। मनोहर लाल से मैंने बहुत कार्य करवाए। वह मेरे सबसे बड़े प्रेरणा स्त्रोत हैं। मनोहर लाल बहुत ही ईमानदार नेता हैं। अब तो मैं भी भगवा रंग में रंग गई हूं। किरण बोलीं कि बंसीलाल जी का भी यही रंग था। उन्होंने कहा कि 'आज हम कांग्रेस का झंडा छोड़कर भाजपा का झंडा उठाएंगे'। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा का परचम लहराएंगे। आज से हमारा काम शुरू हो गया है। बहुत ईमानदारी के साथ हम भाजपा को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो जनहित ही नहीं, देश हित के कारण जो काम किए आज जो तीसरी बार तो अपने आप में एक इतिहास है। तीसरी बार दिल्ली में उनकी सरकार बनी है। इसी तरह से हमारे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर जी के साथ मैंने इनके साथ बहुत काम किया है। हमारे बीच काफी तल्खियां होती थी। लेकिन इतनी शालीनता मेरी प्रेरणा है। इन्होंने जो हरियाणा के अंदर काम करा। पहले तो ये बात मैं कह नहीं सकती थी, लेकिन कहते हुए संकोच नहीं हो रहा। बहुत ही ईमानदार और कर्मठ नेता बहुत कम होते है। खर्ची-पर्ची वाला सिस्टम मनोहर लाल ने खत्म किया, ये सराहनीय है। आज हमारा युवा सब कुछ देख रहा है। मैं इसके लिए मनोहर लाल जी का स्वागत करती हूं। अब तो मैं भगवा रंग में रंग गई। ये पहले बंसीलाल का भी हुआ करता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल जी ने बंसीलाल जी से काम किया हुआ है। इन्होंने जनता के हित के लिए काम किया है।


PunjabKesari

श्रुति चौधरी ने बोलीं कि आज मन में बहुत खुशी हो रही कि प्रधानमंत्री से प्रेरित होकर, जिन्होंने हमारे देश की भलाई के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए और उसके कारण पूरे विश्व में भारत का नाम और भी चमकाया है। बीजेपी की नीतियों से प्रेरित होकर और हमारे लीडर मनोहर लाल खट्‌टर जी से प्रेरणा और आशीर्वाद लेकर उनके कार्यों को देखकर किस तरह से ईमानदारी के साथ जैसे चौधरी बंसीलाल ने प्रदेश चलाया था, उसी तरह उन्होंने काम किया। हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि स्वंय मनोहर लाल जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने चौधरी बंसीलाल जी के साथ काम किया है। आज हमारे साथ जो लाखों भाई-बहन जिन्होंने हमारे जीवन के हर पड़ाव में हमारा साथ दिया है।


किरण और श्रुति ने BJP की सदस्यता का भरा फार्म 

PunjabKesari
PunjabKesari
 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा- आज का ये दिन बहुत ही ऐतिहासिक 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि आज का ये दिन बहुत ही ऐतिहासिक माना जाएगा। आज पार्टी में दो प्रमुख हस्तियां जो वर्षो तक कांग्रेस में काम किया। शरीर कांग्रेस में रहा होगा, लेकिन मन इनका हमेशा बीजेपी में रहा है। मेरा परिचय बहन किरण जी से उस समय से है जब हम बंसीलाल जी के साथ मिलकर काम करते थे। बीजेपी का एक ठीक प्लेटफार्म मिला है। यहां नए पुराने का विषय नहीं रहता। जो भी इस संमुदर में आ जाता है, उसका पूरा सम्मान किया जाता है। आगे प्रदेश और देश की हित में पार्टी जो भी आशा रखेगी उस पर खरा उतरेगी। ऐसी में आशा करता हूं।


PunjabKesari

नायब सैनी बोले- हरियाणा में बीजेपी होगी मजबूत 

PunjabKesari

सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज पार्टी में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और राजनीति में जिनका पूरा जीवन और परिवार का पूरा जीवन कांग्रेस को मजबूत करने में लगा है। आज किरण चौधरी ने और हमारी बेटी श्रुति चौधरी ने बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया। मैं पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते भी किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का स्वागत करता हूं। एक विश्वास दिलाता हूं प्रदेश के मुखिया के नाते और पार्टी के मुखिया के नाते भी किरण और श्रुति चौधरी को बीजेपी में परिवार के नाते मिलकर हरियाणा को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static