23 नवंबर को पीपली में होगी किसान महारैली, तैयारियों को लेकर प्रदेश भर में बैठकों का दौर जारी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 07, 2023 - 05:03 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप द्वारा 23 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एक बड़ी किसान महारैली होने जा रही है। जिसकी तैयारियों को लेकर बीकेयू चढूनी के नेता प्रदेश भर के जिलों का दौरा कर कर रहे हैं। आज भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश के अध्यक्ष किसान नेता कर्म सिंह मथना और गुरनाम सिंह चढूनी के बेटे ने गोहाना में पहुंचकर किसानों के साथ बैठक की। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की लंबित मांगों को लेकर 23 नवंबर को एक विशाल किसान महारैली की जा रही है। इस रैली में प्रदेश भर के किसान भाग लेंगे। मुख्य मांगे एमएसपी, साढ़े चार सौ गन्ने का भाव में बढ़ोतरी और अन्य मांगे शामिल हैं। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के प्रति किवंटल 14 रुपए का इजाफा किया है। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के नेताओं ने कहा यह मामूली वृद्धि है, इससे किसानों का खर्च भी पूरा नहीं होता। सरकार से हमारी मांग साढ़े चार सौ रुपए करने की मांग है। अभी 14 रुपए बढ़ाए जरूर हैं, मगर यह संतोषजनक नहीं है।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के नेताओं ने कहा सरकार ने जो एमएसपी को लेकर वायदा किया वह भी पूरा नहीं किया। सरकार ने रेट बढ़ाया उससे तीन चार सौ रुपए कम रुपए में मोटा धान बिका है। वहीं यह एमएसपी पर फसल खरीदने का दावा करती है, मगर अभी सूरजमुखी की फसल में हाल देख चुके हैं। यह मजदूर, किसान, कर्मचारी, कमेरा वर्ग और सरकार के बीच लड़ाई है। सभी वर्ग इस बीजेपी सरकार से नाराज हैं। किसानों ने इस सरकार के खिलाफ एमएसपी को लेकर दिल्ली बॉर्डर्स पर लड़ाई लड़ी थी। आज भी किसान, मजदूरों और कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक जुट होने की जरूरत है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static