History of Haryana:  अब सरकार बनाने जा रही ये नया District, जानिए किस समय पर बने हरियाणा के सभी जिले

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 05:37 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):  हरियाणा के सीएम नायब सिंह ने सूबे का 23वां जिला गोहाना  बनाने का ऐलान किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके लिए कमेटी बनाई जा चुकी है। कमेटी के नॉर्म्स पूरे होते ही गोहाना को जिला बनाने की घोषणा कर दी जाएगी। पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल के राज में सर्वाधिक 6 जिले बनाए गए।जिनमेभिवानी, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद शामिल हैं।

22 दिसम्बर 1972 को भिवानी के साथ सोनीपत को जिला बनाया। वहीं कुरुक्षेत्र को 23 जनवरी 1973 और सिरसा को 26 अगस्त 1975 जिला भी चौधरी बंसीलाल की सरकार में ही गठन किया गया। वहीं  15 जुलाई 1997 को तत्कालीन सीएम चौधरी बंसीलाल ने झज्जर के साथ फतेहाबाद को नया जिला बनाया।

पंजाब से अलग होकर जब हरियाणा का गठन किया गया तो सूबे में सात जिले बनाए गए। जिनमें गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रोहतक, करनाल, अंबाला, जींद और हिसार का नाम शामिल रहा। वहीं हरियाणा के गठन के करीब छह साल बाद तत्कालीन सीएम चौधरी बंसीलाल ने 22 दिसम्बर 1972 को भिवानी  के साथ सोनीपत को जिला बनाया। वहीं कुरुक्षेत्र को 23 जनवरी 1973 और सिरसा को 26 अगस्त 1975 जिला भी चौधरी बंसीलाल की सरकार में ही गठन किया गया  ।

इसके बाद हरियाणा के 12वां जिला फरीदाबाद को तत्कालीन सीएम चौधरी भजनलाल के कार्यकाल में 15 जुलाई 1979 को बनाया गया। इसके बाद चौधरी देवीलाल के कार्यकाल में चार जिले बनाए गए, जिनमें रेवाड़ी, पानीपत, यमुनानगर और कैथल का गठन 1 नवम्बर 1989 को किया गया। इसके बाद तत्कालीन सीएम चौधरी भजनलाल ने चंडीगढ़ से सटे पंचूकला को 15 अगस्त 1995 को जिला बनाने की घोषणा की।

वहीं  15 जुलाई 1997 को तत्कालीन सीएम चौधरी बंसीलाल ने झज्जर के साथ फतेहाबाद को नया जिला बनाया। करीब 8 साल बाद तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नूँह(मेवात) को  04 अप्रैल 2005 में जिला बनाने की घोषणा की, वहीं 13 अगस्त 2008 को पलवल जिला भी हुड्डा सरकार में बनाया गया। 

 हरियाणा का 22वां जिला चरखी दादरी को तत्कालीन सीएम मनोहर लाल ने 4 दिसम्बर 2016 को गठन किया। एक हिसाब से देखा जाए तो सबसे ज्यादा नए जिलों का गठन चौधरी बंसीलाल ने अपने कार्यकाल में 6 जिले  बनाए, वहीं चौधरी देवीलाल ने अपने कार्यकाल में 4 जिले बनाए, चौधरी भजनलाल ने अपने कार्यकाल में 2 जिलों का गठन किया। वहीं दो जिलों का गठन चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हुआ, तो एक जिला चरखी दादरी मनोहर लाल ने बनाया. 

अब 23वें जिले की घोषणा मौजूदा सीएम नायब सिंह सैनी ने की है। हालांकि चुनाव के मद्देनजर अभी और जिलों की घोषणा होनी बाकी है जिनमें पुलिस जिले हांसी, डबवाली और मानेसर का नंबर भी लग सकता है.

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static