किसान जरूर पढ़े ये खबर, जानिए हरियाणा में कौन सी हैं वो 10 फसलें जो MSP खरीद में हुईं शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 07, 2024 - 10:52 AM (IST)

चंडीगढ़ः हरियाणा की सरकार ने पिछले दिनों राज्‍य के किसानों को एक बड़ी राहत की खबर दी है। सरकार ने तय किया है कि अब वह 24 फसलों पर किसानों को न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य यानी एमएसपी मुहैया कराएगी। इससे पहले 14 फसलों पर किसानों को पहले से एमएसपी दी जा रही है। मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले दिनों कुरुक्षेत्र में आयोजित रैली विजय शंखनाद में इसका ऐलान किया है। 
 



हरियाणा में किसानों को अभी जिन 14 फसलों पर एमएसपी मिल रहा है उनमें गेहूं, चावल, सरसों, जौ, चना, धान, मक्का, बाजरा, कपास, सूरजमुखी, मूंग, मूंगफली, अरहर और उड़द शामिल हैं. वहीं नए ऐलान के बाद जो 10 फसलें और खरीदी जाएंगी उनमें रागी, सोयाबीन, कालातिल (नाइजरसीड), कुसुम, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, खोपरा और मूंग (गर्मी) शामिल हैं। 

 

सीएम नायब सिंह सैनी ने रैली में पिछले आबियाने यानी नहर के पानी पर टोल का का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये बकाया माफ करने का भी ऐलान किया।   रोहतक, नूंह, फतेहाबाद और सिरसा में साल 2023 से पहले आपदा में फसलों को हुए नुकसान की मुआवजा राशि 137 करोड़ रुपये एक हफ्ते में प्रभावित किसानों के खाते में डाली जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static