Haryana : जानिए कौन है Digvijay Chautala की होने वाली दुल्हन लगन रंधावा, जोरों शोरों से चल रही तैयारियां

punjabkesari.in Saturday, Mar 04, 2023 - 09:22 AM (IST)

डेस्क : हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। उनकी शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। शादी से पहले सिरसा में प्रीतिभोज का कार्यक्रम होगा। प्रीतिभोज का आयोजन 10 मार्च को सिरसा के जीटीएम ग्राउंड में होगा। उनकी शादी के लिए सिरसा और दिल्ली में कार्यक्रम रखे गए है। विवाह में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के आने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि जजपा के अध्यक्ष अजय चौटाला के छोटे बेटे और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला की शादी पंजाब के अमृतसर की रहने वाली लगन रंधावा के साथ शादी होने जा रही है।

जानें कौन है लगन रंधावा

जानकारी के मुताबिक दिग्विजय की होने वाली दुल्हन लगन कौर रंधावा पंजाब के राजनीतिक परिवार से संबंध रखती है। उनके दादा पंजाब सरकार के मंत्री रह चुके है। वहीं उनके पिता का नाम दीरकरण सिंह रंधावा और मां का नाम रमिंदर कौर है। 


जानिए कौन है दिग्विजय सिंह चौटाला

दिग्विजय सिंह चौटाला हरियाणा के बड़े राजनीतिक परिवार और पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला के छोटे बेटे है। वह जननायक जनता पार्टी में महासचिव के पद पर है। वहीं छात्र संगठन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वह छात्र राजनीति के अलावा राजनीति में भी सक्रिय है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static