दो बार इंटरव्यू में चूके, तीसरे प्रयास में हरियाणा लोक सेवा में हासिल किया पहला स्थान, जानें कौन हैं HPSC टॉपर अभिषेक सरोहा

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 10:07 AM (IST)

गोहाना (सुनील) : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने एग्जीक्यूटिव ब्रांच और अन्य अलाइड सर्विसेज एग्जाम-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि HPSC में 675 अंकों की इस परीक्षा में जनरल कैटेगरी के अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक हासिल कर टॉप किया है। तीसरे प्रयास में पहला स्थान हासिल किया। पहले दो प्रयासों में इंटरव्यू में पीछे रह गए थे कोचिंग छोड़कर घर पर ही परीक्षा की तैयारी की। परिवार के हौसले और अपनी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की। 

अभिषेक सरोहा सोनीपत के गोहाना शहर के सेक्टर सात के रहने वाले हैं। पिता जगबीर सरोहा आरके हिंदू स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर है।अभिषेक सरोहा ने एक बार नहीं बल्कि पांच बार यूपीएससी की परीक्षा दी थी। लेकिन उन्हें यूपीएससी की परीक्षा में सफलता नहीं मिली। वहीे अब HPSC में तीसरी कोशिश में सफलता मिली।

अभिषेक की उपलब्धि से परिवार और गोहाना में खुशी का माहौल है। जानकारी हो कि कुलदीप 392.90 अंक के साथ दूसरे और इशा काला 388.60 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static