सोनीपत में दिनदहाड़े चोरी, नोटों की माला लेकर भागने वाले गिरोह ने एक दुकान को 2 बार बनाया निशाना, CCTV में कैद वारदात

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 01:45 PM (IST)

सोनीपत (सुशील मोर) : सोनीपत में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे दुकानदार अपने व्यापार को लेकर चिंतित हैं। शहर के मुख्य चौराहे से दिनदहाड़े चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है।सोनीपत में पैसों की माला लेकर फरार होने वाली एक गैंग सक्रिय हो गई है। लगातार एक ही दुकान से चोरी के दो मामले सामने आए हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 बता दें कि मैन चौराहा गोहाना रोड पर बबलू जनरल स्टोर के नाम से एक दुकान पर एक शख्स दुकानदार से कुछ कहता हुआ नजर आ रहा है और कुछ देर के बाद दुकानदार उसके कहे अनुसार पैसों की माला तैयार कर देता है और सभी माल को एक पॉलिथीन में डाल देता है लेकिन उसके कुछ देर बाद ही वह युवक को यहां से फरार हो जाता है, फरार होता युवक भी सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा है। आप को बता दें कि एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार चोरों ने एक ही दुकान को निशाना बनाया है। 

दुकानदार का कहना है कि युवक दुकान पर पहुंचते हैं और 1100, 500 और 5100 रुपये की माला बनाने की बात कहते हैं। पैसे देने के नाम पर वे स्कैनर के जरिए स्कैन करते हैं और जब उन्हें रुकने के लिए कहा जाता है तो वे फरार हो जाते हैं।

करीब एक सप्ताह पहले एक कार में सवार होकर तीन युवक दुकान पर पहुंचे थे और 12 हजार रुपये की पैसों की माला बनवाकर फरार हो गए थे। एक बार फिर उसी दुकान को स्कूटी सवार दो युवकों ने निशाना बनाया और 3 हजार रुपये की पैसों की माला लेकर रफूचक्कर हो गए।
 
 वही लगातार एक ही दुकान को कर निशाना बना रहे हैं और पुलिस अभी भी दावा कर रही है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही एक सप्ताह में दूसरी बार हुई इस घटना से दुकानदार बेहद परेशान हैं। मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस की आला अधिकारियों ने मीडिया के कैमरे से दूरी बना ली है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static