हरियाणा में भी BJP का Heavyweight कैंडिडेट गेम प्लान, विधानसभा चुनाव में ताल ठोक सकते हैं ये दिग्गज

1/12/2024 3:53:59 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): भाजपा राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी में है। जिसको लेकर भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि चुनाव लड़वाने का फैसला संगठन करता है। इसलिए वो हर प्रकार के चुनाव के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हुड्डा परिवार के लिए सत्ता मुंगेरी लाल के सपने जैसी है। कांग्रेस कभी नहीं सत्ता में आने वाली। डॉ अरविंद शर्मा ने आज कुरुक्षेत्र में स्वामी विवेकानंद युवा महा सम्मेलन के लिए युवाओं की बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

भाजपा सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस में नेता मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। आने वाला समय भाजपा का है। इसलिए कांग्रेस के दिन पुराने हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों के घर-घर तक पहुंच गई है। इसलिए कांग्रेस की किसी यात्रा का प्रभाव जनता पर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आते ही फिर से पर्ची और खर्ची का मामला शुरू होगा, अब युवा ईमानदारी की राह पर चलने वाले हैं और उन युवाओं को अपने रास्ते से भटकने के लिए कांग्रेस इस तरह का प्रोपेगेंडा रच रही है।

इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़वाने के सवाल पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा में संगठन ही चुनाव तैयार लड़वाता है। इसलिए संगठन जो भी जिम्मेवारी लगाएंगा उसके लिए वह तैयार हैं। गौरतलब है कि भाजपा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा आज रोहतक में युवाओं के काफिले को हरी झंडी दिखा रहे थे, जो स्वामी विवेकानंद महासम्मेलन कुरुक्षेत्र में पहुंचे थे।

कुलदीप शर्मा के बयान के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कई भाजपा सांसद अबकी बार विधानसभा चुनाव में ताल ठोक सकते हैं। गौरतलब है कि भाजपा हर राज्य में नई लीडरशिप तैयार कर रही है। उनमें वे सांसद भी हो सकते हैं जिनके जीतने पर भाजपा को संशय है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Editor

Saurabh Pal