कुरुक्षेत्र : सवारियों से भरी बस और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर,अनियंत्रित होकर खेतों में गिरी...उड़े परखच्चे; मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 12:39 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : पिहोवा के गांव टिकरी के पास शनिवार को सवारियों से भरी एक बस और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा गिरी, जबकि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।

PunjabKesari

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस में सवार लगभग सभी यात्रियों के चोटिल होने की सूचना है। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

PunjabKesari

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

static