Kurukshetra : सुआ दिखाकर की थी बड़ी लूट; 24 घंटे में CIA-2 के हत्थे चढ़े तीनों आरोपी, मुठभेड़ के बाद एक घायल
punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 01:53 PM (IST)
कुरुक्षेत्र (विनोद) : कुरुक्षेत्र पुलिस ने पेहवा के व्यक्ति से 2 लाख रुपए की लूट मामले के 3 आरोपियों को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के कुशल नेतृत्व में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट मामले के आरोपी अभिषेक उर्फ़ अभी व आशीष उर्फ़ बिल्ला वासीयान बलबेडा जिला कैथल तथा व अमित उर्फ़ अंकित वासी हजवाना जिला कैथल को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी अभिषेक से पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपी के पैर में लगी गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को एलएनजेपी हस्पताल में दाखिल करवाया गया।
जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में सतपाल सिंह वासी शास्त्री कॉलोनी पेहवा ने बताया कि 1 सितम्बर 26 को वह घर से 2 लाख रुपए की नकदी लेकर मोटरसाइकिल पर संधु फार्म मोरथली की तरफ जा रहा था। रास्ते में तीन बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा करते हुए हुडा ग्राउंड के रास्ते में उसे रोककर जबरदस्ती उससे 2 लाख रुपए की नकदी छीनकर भाग गए।
छीनाझपटी के दौरान उसे चोटें आई थीं, जिसके चलते उसे प्राथमिक उपचार के लिए उसे अस्पताल पेहवा में भर्ती करवाया गया। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच की गिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी थी।
दिनांक 2 सितम्बर 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के अम्र्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार, मुख्य सिपाही विजय कुमार, सिपाही अंकित की टीम अपराधियों की तलाश में थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि वारदात के बाद तीनों आरोपी हरिद्वार में छुपे हुए हैं।
पुलिस टीम ने तुरंत हरिद्वार में दबिश कर तीनों आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान अभिषेक उर्फ़ अभी व आशीष उर्फ़ बिल्ला वासीयान बलबेडा जिला कैथल तथा व अमित उर्फ़ अंकित वासी हजवाना जिला कैथल के रूप में हुई।
हरिद्वार से पेहवा लाते समय आरोपी से हुई मुठभेड़
जानकारी देते हुए सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि हरिद्वार से तीनों आरोपियों को काबू करके पुलिस टीम आरोपियों को लेकर पेहवा आ रही थी। जब उनकी टीम कुरुक्षेत्र-लाडवा रोड गांव कड़ामी के पास पहुंची तो आरोपी अभिषेक ने लघुशंका जाने की बात कही। पुलिस के दो कर्मचारियों ने उसे गाड़ी से नीचे उतारा।
इसी दौरान अभिषेक ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई करते हुए भागने तथा पुलिस कर्मचारी का हथियार छीनने की कोशिश की। पुलिस कर्मचारियों ने आरोपी को ऐसा न करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी के भागने का प्रयास करने पर पुलिस कर्मचारी ने फायर किया जो गोली आरोपी के उसके पैर में लगी। इसके बाद आरोपी को तुरंत काबू कर लिया और उसे उपचार के लिए कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
आज न्यायालय में पेश कर लिया जाएगा पुलिस रिमांड
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से लूटी गई रकम, वारदात में इस्तेमाल बाइक तथा अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ करेगी। आरोपियों से पूछताछ के बाद लूट की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा होने की संभावना है।
आरोपियों के खिलाफ पहले भी संगीन मामले दर्ज
जानकारी देते हुए सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी युवकों के खिलाफ पहले भी जिला कुरुक्षेत्र व जिला कैथल में संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। निरीक्षक ने बताया कि आरोपी अभिषेक उर्फ़ अभी के खिलाफ स्नैचिंग व मोटरसाइकिल चोरी के 5 मामले दर्ज हैं। आरोपी आशीष उर्फ़ बिल्ला के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी के 3 मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)