तेज रफ्तार से जा रहा था ट्रक, CIA2 ने रोका और फिर तलाशी में मिला 35 लाख का ऐसा समान... देख उड़े सबके होश

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 06:38 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में CIA2 के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां  करीब 35 लाख रुपये कीमत की 4 किलो 610 ग्राम अफीम बरामद की। टीम ने नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी को भी गिरफ्तार किया।

CIA2 के प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना पर पीपली पुल के नीचे नाकाबंदी करके निगरानी रखनी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर ट्रक को रोककर उसमे बैठे व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम हरिन्द्र पाल सिंह उर्फ निकू वासी नानक नगर जम्मू-कश्मीर व रोहित कुमार वासी उधमपुर जम्मू-कश्मीर बताया। 

आरोपियों और उनके ट्रक की तलाशी लेने पर उनके कब्ज़ा से करीब 35 लाख रुपये कीमत की 14 किलो 610 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। टीम ने आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी मंजीत सिंह वासी जम्मू को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static