फव्वारा सिंचाई प्रणाली से पानी का किया जा रहा सदुपयोग : नौकी

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2019 - 12:42 PM (IST)

पिहोवा (पुरी): जापान सोसायटी ऑफ रूरल डिवैल्पमैंट इंजीनियरिंग के चेयरमैन नौकी हैयेशिडा ने कहा कि फव्वारा सिंचाई प्रणाली से पानी की बूंद-बंूद का सदुपयोग किया जा रहा है। इस प्रणाली का भविष्य में और अधिक उपयोग किया जाएगा। पानी बचाने के लिए फव्वारा सिंचाई प्रणाली को अपनाना होगा। नौकी डेरा फतेह सिंह में कर्ण सिंह चट्ठा के फार्म पर काडा हरियाणा, नहरी क्षेत्र विकास प्राधिकरण हरियाणा सूक्ष्म सिंचाई प्रोजैक्ट का अवलोकन करने के उपरांत बोल रहे थे। तकनीकी चीफ यसुनोरी सैकी ने बताया कि पहली बार गुमथला गढू में सूक्ष्म सिंचाई प्रोजैक्ट का अवलोकन करने के लिए पहुंचे हैं। इरिगेशन सिस्टम जलगाम (महाराष्टï्र) की कम्पनी से आए डा. ए.के. भारद्वाज जैन ने बताया कि उनके प्रोजैक्ट 134 देशों में फसलों में सूक्ष्म सिंचाई पर काम करते हैं। किसान कर्णजीत सिंह चट्ठा ने बताया कि इस प्रोजैक्ट में 16 किसान भागीदार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static