इस बार इंडोनेशिया में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय गीता उत्सव, कुरुक्षेत्र में बोले सीएम सैनी की घोषणा
punjabkesari.in Sunday, Aug 24, 2025 - 07:53 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित कृष्ण कश्यप कुरुक्षेत्र तीर्थाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता उत्सव इंडोनेशिया में मनाया जाएगा।
सीएम ने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गीता की दिव्यता को पूरे विश्व में प्रसारित करने का जो संकल्प लिया है। इसी कड़ी में इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 12 सितंबर से 14 सितंबर तक इंडोनेशिया में आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज कुरुक्षेत्र से भारत स्वच्छ अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वछता के विजन और संकल्प को दोहराता है। विधानसभा सत्र बारे उन्होंने कहा कि हमने विपक्ष से बातचीत की है कि वह विधानसभा में की कार्रवाई को चलने दे वह हमारी बात सुने हम उनकी बात भी जरूर सुनेंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)