हरियाणा में घूस लेते कानूनगो गिरफ्तार, 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 11:47 AM (IST)
भिवानी : भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो ने भिवानी जिले की तोशाम तहसील में तैनात कानूनगो कुलदीप को 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कानूनगो ने उसकी जमीन की पैमाइश के लिए 65,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर ब्यूरो ने शुरुआती जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद ब्यूरो की भिवानी टीम ने प्लानिंग के साथ कार्रवाई की और आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।