चाइनीज मांझे का कहर: स्कूटी सवार वकीलों के साथ बड़ा हादसा, भाई को बचाते वक्त एडवोकेट के हाथ में गहरा कट

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2026 - 12:50 PM (IST)

नारनौल: तीज एवं रक्षाबंधन के त्योहार के नजदीक आते ही प्रतिबंधित चाइनीज मांझा की बिक्री धड़ल्ले से शुरू हो गई है। नारनौल के गांव कमानिया लौट रहे दो युवा वकील मांझे की चपेट में आने से घायल हो गए। एक भाई के हाथ में मांझा की वजह से बड़ा कट लग गया।

जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले वकील हरवेंद्र यादव व उनके बड़े भाई एडवोकेट विनय यादव मंगलवार शाम को स्कूटी से घर लौट रहे थे। जब दोनों मांदी गांव के पास पहुंची तभी सड़क पर लटका बारीक चाइनीज मांझा अचानक स्कूटी चला रहे हरवेंद्र के गले में उलझ गया। गले में खिंचाव महसूस होते ही स्कूटी का संतुलन बिगड़ने लगा। पीछे बैठे विनय यादव ने तत्परता दिखाते हुए भाई को बचाने के लिए मांझे को अपने हाथों से पकड़ा, जिससे मांझा उनके हाथों में गहराई तक कट गया और दोनों भाई घायल हो गए। 

PunjabKesari
राहगीरों की मदद से दोनों को सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विनय यादव को हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। देर शाम उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। घायलों ने जानलेवा मांझे की बिक्री करने वालों तथा इसे उड़ाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static