JIET कॉलेज में लेंसकार्ट द्वारा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, 13 विद्यार्थियों का हुआ चयन
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 07:09 PM (IST)
जींद : JIET कॉलेज में आज लेंसकार्ट कंपनी द्वारा एक सफल पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में जिंद सहित देश के विभिन्न शहरों, विशेष रूप से लखनऊ एवं रोहतक के विद्यार्थियों ने BHI उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों का मूल्यांकन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया गया, जिसमें उनकी तकनीकी योग्यता, संचार कौशल एवं व्यावसायिक दक्षता का परीक्षण किया गया। कठोर चयन प्रक्रिया के उपरांत लेंसकार्ट ने कुल 13 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए। चयनित विद्यार्थियों में शुभम, प्रशांत, अंकित शर्मा, रितेश, सचिन, अनिल, शिव शान्त बिंद, अमन कुमार, हिमांशु कुमार, वंशिका गौतम, दिव्यांशु सिंह, अंकित श्रीवास्तव तथा दक्ष विश्वकर्मा शामिल हैं।
इस अवसर पर JIET कॉलेज के प्रबंध निदेशक श्री अभिषेक बंसल ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान करना है, ताकि वे अपने करियर में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि JIET निरंतर प्रतिष्ठित कंपनियों को कैंपस में आमंत्रित कर विद्यार्थियों के लिए बेहतर रोजगार अवसर सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
बंसल ने आगे कहा कि इस प्रकार की प्लेसमेंट गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें कॉर्पोरेट जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग ने लेंसकार्ट की भर्ती टीम का आभार व्यक्त किया तथा चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। JIET कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, उद्योग-उन्मुख शिक्षा एवं उत्कृष्ट प्लेसमेंट अवसरों के माध्यम से क्षेत्र के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।