फरीदाबाद के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम के छूटे पसीने

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 03:23 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल) : शहर की राजीव कॉलोनी स्थित एक मकान में तेंदुआ घुसने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम कॉलोनी पहुंची। तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

 

PunjabKesari

 

बीती रात एक घर में देखा गया था तेंदुआ

 

जानकारी के अनुसार बीती रात राजीव कॉलोनी के रिहायशी इलाके में तेंदुआ देखा गया था। सुबह से ही तेंदुए को काबू करने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया था, जिसके बाद उसे एक दुकान में बंद किया गया। कुछ देर बाद ही तेंदुआ रेस्क्यू टीम के चंगुल से छूटकर भाग गया। यहां से भागने के बाद तेंदुआ पास के ही एक मकान में छिप गया। अभी भी रेस्क्यू टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए मशक्कत कर रही है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static