यमुनानगर में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
punjabkesari.in Wednesday, May 21, 2025 - 11:18 AM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर जिले में एक बार फिर तेंदुआ देखा गया है, हालांकि तेंदुए ने किसी पर अटैक तो नहीं किया लेकिन वह एक आश्रम में पानी पीने के लिए पहुंचा था जिसका वीडियो आश्रम के ही एक पुजारी ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। तेंदुए के आश्रम में पहुंचने पर वाइल्डलाइफ विभाग ने भी एक अपील की है।
यमुनानगर जिले के चिक्कन गांव में बने अजात आश्रम में तेंदुआ पानी पीने के लिए अचानक पहुंच गया। तेंदुए की खबर सुनते ही आसपास के लोगों में डर बैठ गया। यमुनानगर वाइल्डलाइफ विभाग के इंस्पेक्टर लीलू राम ने कहा कि चिक्कन गांव में बना आश्रम सेंचुरी एरिया में आता है और अक्सर इस जगह पर तेंदुए विचरण करते नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए के पानी पीने का वीडियो आश्रम के ही पुजारी ने अपने फोन में रिकॉर्ड किया है जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने अपील की है कि सेंचुरी एरिया में लोग ना जाएं क्योंकि यह तेंदुए की विचरण करने की जगह होती है। उन्होंने कहा कि अगर आप तेंदुए के घर में जाओगे तो वह आप पर अटैक भी कर सकता है इसलिए हम लोगों से अपील करते हैं कि सेंचुरी एरिया में लोग ना जाए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)