Haryana Weather update: सूबे में आज रात से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश व तेज हवा का अनुमान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 05:09 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा में इसबार रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है, इस गर्मी  ने पिछले के कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। समूचा प्रदेश बीते 28 दिन से लू के थपेड़ों को झेल रहा है। लू को लेकर 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। 

हालांकि, इस बीच मौसम विभाग से दिल और दिमाग को तसल्ली देने वाली खबर आ रही है। विभाग के अनुसार हरियाणा में मौसम बदलने वाला है। आज रात से ही बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 21 तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आ सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और नूंह में ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है।

 हरियाणा में भीषण गर्मी के साथ अब उमस भी लोगों को परेशान करने लगी है। रविवार को भी लू से आमजन बेहाल रहे। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चली। पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर का औसत तापमान दिन का 0.5 और रात का 1.3 डिग्री बढ़ा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static