Haryana: इन विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन से शुरु होगी 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षाएं

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 11:40 AM (IST)

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा 12वीं (शैक्षिक) की कम्पार्टमेंट व अतिरिक्त विषय की एक दिवसीय परीक्षा 9 जुलाई को होगा। 10वीं (शैक्षिक) की कंपार्टमेंट एवं अतिरिक्त विषय की परीक्षाएं 10 से 18 जुलाई तक होंगी। परीक्षाओं का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा।

बोर्ड के सचिव ने बताया कि सितम्बर-अक्तूबर में करवाई जाने वाली हरियाणा मुक्त विद्यालय की 10वीं व 12वीं की परीक्षा (सी.टी.पी., ओ.सी.टी.पी., रि-अपीयर, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एवं पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी) के लिए परीक्षार्थी 23 जून से बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने से संबंधित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static