अपने मंत्रियों की तरह केजरीवाल भी जेल में रहेंगे बंद, उन्हें नहीं मिलेगी जमानत: भंडारी

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 04:47 PM (IST)

गुहला/चीका (कपिल): हरियाणा सरकार में पब्लिसिटी एड़वाईजर तरूण भंडारी ने शनिवार चीका में पंजाब केसरी से खास बातचीत दौरान कहा कि दिल्ली से कुरुक्षेत्र की धरती पर अरविंद केजरीवाल ने एक ऐसा व्यक्ति सुशील गुप्ता के रूप में भेजा है। जिसने कुरुक्षेत्र के लिए कुछ भी नही किया जबकि सिरसा सीट से आए अभय चौटाला ने भी इस धरती के लिए कुछ नही किया इन दोनों का रिकार्ड जनता अच्छे से जानती है। विपरीत इसके भाजपा ने नवीन जिंदल के रूप में ऐसा व्यक्ति भेजा है। जिन्होंने खुद 10 वर्षों तक इस धरती की सेवा की हैं वहीं उनके पिता स्वर्गीय ओ.पी. जिंदल ने भी इस धरती की लंबे समय तक सेवा की है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल ने पिछले 10 वर्षों के अंतराल दौरान भी लोगों से संपर्क बनाए रखा है जिसके परिणाम स्वरूप इस क्षेत्र की जनता उन्हें दिल से चाहती है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल एक ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव में देश की पहली तीन सीटों में सबसे बड़े मार्जन से बीजेपी जीतेगी।

कोयला घोटाले के मामले में पूछे गए प्रश्र का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आरोप लगाए जाने से कोई अपराधी साबित नही हो जाता। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर उन्होंने कहा कि वे केवल झुठ की एक दुकान हैं इससे ज्यादा कुछ भी नही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जनता से झूठ बोलकर सता हथियाई, उन्होंने कभी कहा कि वे सिक्योरिटी नही लेंगे, जबकि वे जब पंजाब जाते हैं तो प्रधानमंत्री से भी ज्यादा सिक्योरिटी उनके साथ चलती है। उन्होंने कहा कि वे सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नही करेंगे जबकि गाड़ियों का बड़ा काफिला उनके साथ होता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस व भाजपा से गठबंधन न करने को लेकर बच्चों की कसमें खाई थी लेकिन व कसमें कहां गयी। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे को ही देख लीजिये जहां भाजपा द्वारा 14 फसलों पर एम.एस.पी. दी गई विपरीत इसके पंजाब में आप की सरकार होते हुए किसानों के लिए महज दो फसलों पर भी एम.एस.पी. नही है। उन्होंने कहा कि आप के मंत्रियों ने इतना बड़ा भ्रष्टाचार किया कि आज उनके मंत्री 2-2 साल से जेलों में हैं और अरविन्द्र केजरीवाल की भी बेल अब नही होगी और अब वे भी जेल में ही रहेंगे। उ

न्होंने कहा कि हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी उसका बड़ा कारण है कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियां और हरियाणा में मनोहर लाल द्वारा करवाए गए काम ये जनता ने महसूस किए हैं और विपक्ष के नाम पर विपक्ष कहीं नजर नही आ रहा। इंडिया गठबंधन तार-तार हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री चेहरा कोई एक नही बल्कि 90 चेहरे सामने आएंगे। उन्होंंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता अब भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर 46 सौ करोड़ के बकाया कर मामले को लेकर कहा कि कांग्रेस द्वारा लोगों को भ्रम की स्थिति में रखा जा रहा है जबकि बीजेपी पाई पाई का हिसाब रखती है। भंडारी ने कहा कि मई के बाद इन लोगों की स्थिति और भी बदत्तर हो जाएगी क्योंकि इनके पास ई.डी का पैसा भरने के लिए भी उपलब्ध नही है। पार्टी नेतृत्व की तरफ से वे एक छोटे से सिपाही हैं और कांग्रेस का बड़े से बड़ा नेता भी आज भाजपा का दामन थामने को तैयार बैठा है। इस मौके पर उनके साथ राजेश शर्मा पिंटू, राजीव शर्मा, मिंकू सिंगला, सुभाष सिंगला, सन्नी, सोमनाथ सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो 30 मार्च02-बातचीत करते हुए हरियाणा सरकार पब्लिसिटी एड़वाईजर तरूण भंडारी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static