1 जुलाई से लागू होंगी नए कानून की धाराएं, एलएन पराशर ने वकीलों को वितरित की भारतीय न्याय सहिंता की बुक

punjabkesari.in Thursday, May 30, 2024 - 04:57 PM (IST)

अंबाला(अनिल राठी): जुलाई 2024 से देश में कुछ नए कानून लागू होने हैं। नए अधिवक्ताओं को इस कानून की जानकारी मिले इसके लिए फरीदाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एलएन पाराशर ने आज वकलत की तैयारी कर रहे युवाओं को नए कानून की किताबें वितरित की।

एलएन पाराशर ने कहा नई किताबें आ जाने से वकालत की तैयारी कर रहे युवाओं को नए कानून की जानकारी मिलेगी। 1 जुलाई से कुछ नए कानून लागू होने हैं। इस कानून की जानकारी सभी को होनी चाहिए। आज भारतीय नागरिक समीक्षा अधिनियम 2023, भारतीय न्याय सहिंता अधिनियम 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, क्रिमिनल माइनर 2023-156-Act यह सभी किताबें वितरित की गई हैं। उन्होंने कहा आज 1000 से भी ज्यादा किताबें बाटी गई हैं। यह किताबें नए वक्ताओं के लिए बहुत फायदेमंद रहने वाली हैं।

वकालत की तैयारी कर रहे युवा वकीलों ने कहा कि आज जो किताबें बांटी गईं हैं, उससे जो युवा वक्त की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें इस नए कानून की किताबों से बहुत फायदा मिलेगा। उन्हें आने वाली कानून के बारे में जानकारी रहेगी। एलएन पाराशर के इस पहल से युवाओं का बहुत फायदा होने वाला है।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static