हरियाणा में भगवान परशुराम सम्मेलन आयोजित, मनोहर लाल बोले- अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की नीति लागू करने नहीं दी जाएगी

punjabkesari.in Sunday, May 05, 2024 - 09:12 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तुष्टिकरणकी नीति को लेकर निशाना साधा है। रविवार को करनाल  में भगवान परशुराम सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि देश की संपत्ति पर पहला हक गरीबों का है। यदि देश के अल्पसंख्यकों की गरीबी के आधार पर कोई समस्या है, तो उसका समाधान करने को तैयार है। लेकिन किसी को भी देश में अल्पसंख्यक तुष्टिकरणकी नीति लागू करने नहीं दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पूर्वमुखमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि देश की संपत्तियों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। संसद में खुद देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी इस बात को माना था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी कभी भी धर्म के आधार पर तुष्टीकरण नहीं होने देगी। बीजेपी बहुसंकों को पीड़ित नहीं होने देगी। बहुत संख्या को में भी संपत्ति पर पहला हक गरीबों का होगा। मनोहर लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए गरीब भेद सर्वप्रिय है आज भाजपा सरकार के राज में देशभर में गरीबों को पक्के मकान, शौचालय, पीने का स्वच्छ पानी, बिजली और गैस जैसी सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के दी हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि देश में 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों का सालाना ₹5 लाख का बीमा भी करवाया जाएगा, ताकि उनका इलाज करने में किसी तरह की दिक्कत है ना आए।

करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर इतने साल राज किया है लेकिन देश को तरक्की की राह पर ले जाने की बजाए, कांटे बीज दिए। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आते ही इन सबको हटाने और देश को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ाया। एक वक्त देश में नक्सलवाद, पंजाब में आतंकवाद,  नॉर्थ ईस्ट में अलगाववाद, कश्मीर में आतंकवाद जैसी समस्याएं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की देश को बांटने वाली नीतियों को खत्म कर, देश को जोड़ने की नीतियां लागू की। आज कश्मीर से धारा 370 खत्म होने के बाद कश्मीर एक सामान्य राज्य बन गया है। लोग खुशी से जी रहे हैं। कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ था, वह अबरुक गया है।

इससे पहले भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि परशुराम ने हमेशा ही अन्याय की लड़ाई लड़ी है। अन्य की लड़ाई में परशुराम शास्त्रों के साथ शस्त्रों का भी इस्तेमाल करते थे। भगवान परशुराम का बचपन का नाम राम था और भगवान शिव ने उन्हें अन्य शक्तियों से लड़ने के लिए फरसा भेंट किया था। तभी से उनका नाम परशुराम पड़ गया।

मनोहर लाल ने कहा कि आज भी न्याय और अन्याय की लड़ाई है। महाभारत काल में भी न्याय और अन्य की लड़ाई में रिश्तेदार आमने-सामने हो गए थे। तब भगवान कृष्ण ने न्याय का पक्ष लेते हुए पांडवों का साथ दिया था। लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल ने कहा कि ठीक उसी तरह आज भी देश में दो धाराओं की लड़ाई हो रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को मजबूत करने और राक्षसी ताकतों को खत्म करने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

सम्मेलन के दौरान सम्मेलन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने हिसार लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश का बिना नाम लिए निशाना भी साधा। जयप्रकाश के एक बयान का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जयप्रकाश कहते हैं कि कांग्रेस की सरकारों में खर्ची तो नहीं चलती थी। इससे साफ होता है कि कांग्रेस हरियाणा में पर्ची की चलाने के पक्षधर है। ताकि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जॉब मिलती रहे। कांग्रेस का मेरिट से कोई वास्ता नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static