सिरसा में ओपी चौटाला संग विपक्षी नेताओं का लंच, केसी त्यागी बोले- तीसरा नहीं पहला मोर्चा बनाएंगे

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2022 - 03:04 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी, अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल सहित कई दिग्गज नेता आज सिरसा पहुंचे और ओम प्रकाश चौटाला के साथ लंच किया। इसके बाद यह सभी नेता फतेहाबाद में ताऊ देवीलाल की 109वीं जयंती  पर आयोजित सम्मान दिवस रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। 

 

PunjabKesari

 

2024 में बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष हो एकजुट: त्यागी

 

इस मौके पर जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि चौधरी देवीलाल की जयंती पर उन्हें नमन करने पहुंचे है। देवीलाल किसानों के नेता थे और उनके नेतृत्व में मुलायम सिंह, शरद पवार, नीतीश कुमार और हमने काम किया है। वहीं तीसरे मोर्चे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तीसरा मोर्चा का गठन नहीं है। हालांकि 2024 में भाजपा को हराने के लिए सभी विपक्षी पार्टियां साथ आ रही है। केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस हो या टीएमसी, केसीआर हो या अन्य दल हो सभी को एक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि तीसरा मोर्चा फेल है। इस बार सभी विपक्षी पार्टियां मिलकर पहला मोर्चा बनाएंगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी को एक मंच पर लाने की कवायद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में वे भाजपा के खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ेंगे। केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस के बिना पहला मोर्चा अधूरा है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static