शादी का झांसा देकर विधवा के साथ बनाए शारीरिक संबंध, विवाह का दबाव डाला तो नहीं मानी बात

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 11:39 AM (IST)

फतेहाबाद: क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।   पुलिस को दी शिकायत में भट्टू क्षेत्र की विधवा महिला ने बताया कि उसके पति का देहांत कुछ वर्ष पहले हो गया था। दिसंबर 2022 में इन्वर्टर का तार ठीक करने के लिए एक युवक जो पलंबर व बिजली फिटिंग का काम करता था को बुलाया। मिस्त्री ने महिला को अपना मोबाइल नंबर देकर कहा कि भविष्य में कभी भी बिजली की दिक्कत हो तो उसे फोन कर देना। उसके बाद महिला और मिस्त्री के बीच बातचीत होनी शुरू हो गई।

मिस्त्री ने महिला को झूठा आश्वासन देने लगा कि वह तुझसे शादी करके उम्र भर तुम्हारा साथ देगा। शिकायत में महिला ने बताया कि मैकेनिक ने फरवरी 2023 को फतेहाबाद के एक होटल में बुलाकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाएं। इसके बाद महिला ने जब जब शादी करने के लिए कहा तो मिस्त्री कहने लगा कि एक बार सरकारी नौकरी लग जाएं उसके बाद दोनों शादी करेंगे। तब से युवक महिला का शारीरिक शोषण करता आ रहा है।  शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static