लिव इन पार्टनर ने शादी से मना किया तो गर्भवती गर्लफ्रेंड ने दे दी जान, पुलिस ने किया केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 09:37 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती ने उस वक्त अपनी जान दे दी जब उसके बॉयफ्रेंड ने उसे प्रेगनेंट कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। युवती की मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो वह गुड़गांव पहुंचे और आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज कराया। परिजनों ने आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108, 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से रेवाड़ी के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी रोहित नाम के युवक के साथ गांव झाड़सा में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस दौरान दोनों में कई बार संबंध भी बने और उनकी बेटी गर्भवती हो गई। उनकी बेटी ने रोहित से शादी करने के लिए कहा तो वह पहले टालता रहा, लेकिन बाद में रोहित ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि रोहित ने उनकी बेटी को इतना प्रताड़ित किया कि वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने 19 सितंबर को अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। युवती की मौत होने की सूचना जब मकान मालिक ने सदर थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। रेवाड़ी से गुड़गांव पहुंचे युवती के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static