लाॅकडाउन: गरीब परिवाराें के लिए मसीहा बनी ये ट्रस्ट, बांटा सूखा राशन

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2020 - 06:25 PM (IST)

पंचकूला(उमंग): हरियाणा के पंचकूला में महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से हजारों जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरित किया गया। लॉकडाउन के दौरान लोग घरों से बाहर ना निकले इसी के चलते ट्रस्ट द्वारा गरीबों तक राशन पहुंचाया जा रहा है। ट्रस्ट की यह मुहिम लगातार14 अप्रैल तक चलेगी।

इसमें हर रोज खाने के पैकेट व सूखा राशन जरूरतमंदों काे दिया जाएगा। बतां दे कि जब से प्रदेश में लॉकडाउन लगा है उसी वक्त से ट्रस्ट गरीब लोगों की सहायता कर रहा है। ताकि वह भूखे ना सोएं।  इस खाने काे बड़ी सफाई के साथ बनाया जा रहा है। पूरा काम मास्क, सैनिटाइजर और ग्लव्स लगाकर किया जा रहा है।

ट्रस्ट का मकसद गरीब की सेवा करना 
इस मौके पर ट्रस्ट के उपप्रधान अमित जिंदल व फाइनेंस सेक्रेटरी अशोक जिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद ज़रुरतमंदों की मदद के लिए ट्रस्ट ने यह फैसला लिया है। इससे न केवल लॉकडाउन का पालन करने में मदद मिलेगी, बल्कि गरीब और ज़रुरतमंदों की मदद भी होगी। उन्हाेंने कहा कि इन लाेगाें को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, इससे कैसे बचा जाए इसके तरीके भी बताए जा रहे हैं। वहीं सोशल डिस्टेंस का महत्व भी इन्हें समझाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Related News

static