हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव: HRMS का बदला सिस्टम, दो विभागों में बांटी गई जिम्मेदारी!

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 04:23 PM (IST)

चंडीगढ़: प्रदेश सरकार ने हरियाणा मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) के संचालन को और बेहतर, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत एचआरएमएस के विभिन्न मॉड्यूल्स की जिम्मेदारी मानव संसाधन विभाग और वित्त विभाग के बीच बांट दी गई है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मानव संसाधन विभाग को एचआरएमएस के 19 प्रमुख मॉड्यूल्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर), अवकाश, पदोन्नति, स्थानांतरण, प्रशिक्षण, सेवानिवृत्ति, संपत्ति विवरण, प्रतिनियुक्ति और अनुशासनात्मक कार्रवाई जैसे कार्य शामिल हैं।

वित्त विभाग को वेतन और वित्तीय मामलों से जुड़े पांच प्रमुख मॉड्यूल्स का जिम्मा दिया गया है। इनमें वेतन निर्धारण, वेतन तैयार करना, एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी), ऋण एवं अग्रिम और टाइम-स्केल से जुड़े कार्य शामिल हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static