महावीर सिंह यादव ने क्षेत्र के लोगों के साथ धूमधाम के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2023 - 06:38 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): वार्ड 13 के पार्षद उम्मीदवार महावीर सिंह यादव ने सरस्वती एनक्लेव जे ब्लॉक सी ब्लॉक और एच ब्लॉक के लोगों के साथ गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में एकजुट होकर महावीर यादव का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

सरस्वती एनक्लेव के लोगों ने कहा कि पिछले 10 साल से वार्ड में विकास की बाट जोह रहे हैं, लेकिन उन्हें क्षेत्र का कोई ऐसा प्रतिनिधि अब तक नहीं मिला जो उनकी समस्याओं को दूर कर सके इस बार क्षेत्र के सभी लोगों ने एकजुट होकर फैसला लिया है कि इस बार नगर निगम में वार्ड 13 से वे अपना उम्मीदवार समाजसेवी महावीर सिंह यादव को बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने तन मन धन से महावीर सिंह यादव का साथ देने का दावा किया।

 

क्षेत्र के लोगों ने कहा कि महावीर सिंह यादव लगातार बिना किसी पद पर रहते हुए क्षेत्र के विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं। पिछले 10 सालों में उन्होंने क्षेत्र में विकास के नाम पर हुए कई भ्रष्टाचार के मुद्दों को भी बड़े स्तर पर उठाया और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ लड़ाइयां लड़ी है। इसलिए उन्हें पूरा विश्वास है कि क्षेत्र में स्वच्छ व सही विकास कार्य महावीर यादव ही करा सकते हैं। इस मौके पर महावीर यादव ने सबका धन्यवाद करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने सभी गणमान्य लोगों का आवाहन करते हुए कहा कि सभी लोग एकजुट होकर रहें, क्योंकि एकजुटता में ही सबसे बड़ी ताकत है। हम एकजुट रहेंगे तो हर लड़ाई जीत कर ही दम लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static