जेजेपी पर बरसे महिपाल ढांडा, बोले- अकाली दल का अब पंजाब में व इनेलो का हरियाणा में कोई जन आधार नहीं

punjabkesari.in Tuesday, Apr 23, 2024 - 07:11 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा के पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने विपक्ष के ऊपर निशान साधा है।  महिपाल ढांडा ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी अपने मिशन 400 के नारे को हासिल करलेगी तो विपक्ष EVM में छेड़छाड़ का मुद्दा उठाएगया। जबकि यदि विपक्ष की जीत होती है, तो वह खुशी मनाएंगे। हार पर सवाल उठाने विपक्ष की पुरानी आदत है। महिपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पिछले 10 साल का साल की केंद्र और राज्य की सरकार ने जनहित में अनेक काम किए हैं जिसके आधार पर जनता उनको अपना आशीर्वाद देकर 400 पार करवाएगी। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने कभी भी जनता के लिए कुछ नहीं किया। जनता उनकी भावना और मूड को अच्छी तरीके से समझता है। इन्होंने हमेशा ही धोखे और छल कपट से राज किया। इसलिए जनता इनको घोषणा पत्र पर विश्वास नहीं कर रही है। वहीं मोदी सरकार की गारंटीयों की आज जनता की सहमति मिल रही है। जनता के आशीर्वाद के दम पर ही एनडीए 400 सीटों पर जीत हासिल करेगा।

हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं होने के सवाल पर पंचायत मंत्री महिपाल ने कहा कि भाजपा भी उनके प्रत्याशियों का इंतजार कर रही है। वे भी मैदान में आएंगे तो लोकतंत्र में एक अच्छा मुकाबला होगा और जनता का आशीर्वाद किसे मिलेगा। इसका भी पता चल जाएगा। लेकिन कांग्रेस की आपसी फूट के चलते टिकट वितरण में देरी हो रही है। साथ ही पार्टी के नेता भी चुनाव लड़ना नहीं चाहते। कांग्रेस में बड़े नेताओं को मान मुनव्वल करवा कर चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है। उनको कहा जा रहा है कि यदि वे लोकसभा चुनाव में जीत नहीं पाए, तो उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दे जाएगी। हरियाणा की 10 सीटों को बांटने के लिए कांग्रेस को जितनी मेहनत करनी पड़ रही है, उतनी कांग्रेस ने पूरे देश में भी नहीं की है।

जननायक जनता पार्टी के नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि राजनीति में कुछ लोगों को लगता है कि यदि वह किसी को गाली देंगे, तो उनके पक्ष में तेजी से माहौल बदलेगा। जबकि ऐसा नहीं होता है। जनता को सब पता होता है, कौन उनका सच्चा हितैषी है,  जो लोग आज कह रहे हैं कि गेहूं खरीद के प्रबंधों का बेड़ा गर्क हो गया है, उनसे कोई पूछे कि  आज प्रदेश में गेहूं की खरीद उन्हें पर प्रबन्धों पर हो रही है , जिन्हें भी छोड़कर गए थे। हर सीजन में कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें आती हैं। लेकिन उनका समाधान कर दिया जाता है। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने फसल खरीद प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। वर्ना इससे पहले तीन-तीन महीने फसलों का उठान नहीं होता था।

सरपंच यूनियन के करनाल लोकसभा और विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के विरोध के ऐलान पर पंचायत राज्य मंत्री ने कहा कि यह कुछ लोग ही हैं, जो ऐसा कह रहे हैं। मैं खुद पंचायत राज्य मंत्री हूं अगर उन्हें कोई दिक्कत है, तो मैं उनसे बुलाकर बातचीत करूंगा। हर रोज मेरे पास प्रदेश भर से सरपंच आते रहते हैं। ऐसी कोई बात नहीं है।

हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि उनके पुराने पारिवारिक संबंध है। लेकिन अकाली दल का अब पंजाब में कुछ नहीं बचा है  वही इंडियन नेशनल लोकदल का हरियाणा में कोई जन आधार नहीं है। ऐसे में अकाली का समर्थन हरियाणा में कोई असर नहीं डालेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static