रोहतक हत्याकांड: मृतक मनोज के भाई का बड़ा आरोप, दिल्ली पुलिस के कुछ जवान... (VIDEO)
punjabkesari.in Tuesday, Feb 16, 2021 - 11:45 PM (IST)
रोहतक (दीपक): कोच ओर खिलाड़ियों की निर्मम हत्या में एक के बाद एक कई मोड़ आते जा रहे हैं। मृतक कोच मनोज के परिजनों ने दिल्ली पुलिस की जांच पर ही गंभीर आरोप लगा दिए हैं। मनोज के भाई ने कहा कि जघन्य हत्याकांड में दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों का भी हाथ हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने जो असलाह आरोपी से बरामद किया है वो भी बदला गया है, यही नहीं हत्या में कई लोग ओर शामिल हो सकते हैं। जिसके कारण उन्हें भी जान का खतरा है।
12 फरवरी को रोहतक में एक सनकी कोच ने 5 लोगों की हत्या कर दी थी और कई लोग गंभीर हो गए थे, जिसमें मृतक मनोज ओर साक्षी का ढाई साल का बच्चा सरबजीत भी शामिल था। जिसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान सरबजीत ने भी दम तोड़ दिया। अपने भाई की आखिरी निशानी भी खोने के बाद भावुक हुए मृतक मनोज के भाई ने जांच पर ही सवाल उठा दिए हैं।
मनोज के भाई का आरोप है कि इस जघन्य कांड में सुखविंद्र के इलावा भी कई लोग शामिल हो सकते हैं, जिनसे हमें भी खतरा है। यही नहीं उन्होंने दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठा दिए हैं। मनोज के भाई का कहना है की हमे संदेह है कि दिल्ली पुलिस ने आर्म्ड एक्ट के तहत आरोपी पर जो मामला दर्ज किया है उसमें हत्या के दिन इस्तेमाल किया गया हथियार नहीं बल्कि दूसरा है। जिसकी जांच होनी चाहिए।
अपने ढाई साल के भतीजे सरताज का शव लेने आए मृतक कोच मनोज का भाई बात करते करते भावुक हो गया। उन्होंने हरियाणा सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद एक बार भी मुख्यमंत्री या सरकार के नुमाइंदे का कोई बयान नहीं आया, जिससे आहत हुए हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)