बैंक घोटाले में बड़ा एक्शन, सीनियर IAS अफसर के घर पर CBI की छापेमारी; खंगाले अहम दस्तावेज

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 11:05 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : आईडीएफसी-एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। इस सिलसिले में सीबीआई की टीम ने हरियाणा कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के आवास पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की एक टीम संबंधित ठिकानों पर पहुंची और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों व रिकॉर्ड को खंगाला है।

हालांकि, सीबीआई की ओर से भी इस संबंध में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों का कहना है कि मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी आईडीएफसी-एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े मामले में सीबीआई हरियाणा कैडर के तीन अन्य अधिकारियों के ठिकानों पर जांच कर रिकॉर्ड खंगाल चुकी है।  माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static