बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हरियाणा के 2 HCS अधिकारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपीं...राज्यपाल ने जारी किए आदेश

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 07:07 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 2 HCS अधिकारियों की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी गईं है। इस संबंधी हरियाणा के राज्यपाल ने आदेश जारी किए हैं।

मिवी जानकारी के अनुसार HCS अधिकारी गौरव कुमार (2011 बैच) की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी गईं। गौरव कुमार वर्तमान में हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव हैं।

वहीं HCS अधिकारी प्रदीप अहलावत-I (2013 बैच) की सेवाएं भी चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी गईं। प्रदीप अहलावत वर्तमान में नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) हैं। दोनों अधिकारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी गईं।

 

PunjabKesari

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static