गैस माफिया पर बड़ा प्रहार: हरियाणा में 607 ठिकानों पर छापेमारी, 17 गिरफ्तार और 1363 सिलिंडर जब्त
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 12:20 PM (IST)
चंडीगढ़: हरियाणा में एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी और डायवर्जन के खिलाफ चलाए गए अभियान में पहली बार पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। 31 मार्च 2026 तक की रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने पुलिस के साथ प्रदेशभर में 607 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 18 एफआईआर दर्ज की गईं। साथ ही 50 नए आरोपियों की पहचान भी की गई है।
खाद्य विभाग की अब तक की कार्रवाई में कुल 1363 सिलिंडर जब्त कर 132 आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। इनमें फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 9 एफआईआर दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुग्राम में 3 एफआईआर के साथ 3 गिरफ्तारी हुई जबकि रेवाड़ी और जींद में भी गिरफ्तारी दर्ज की गई। अंबाला में सर्वाधिक 83 और यमुनानगर में 73 जगह छापेमारी की गई।