Ambala:बेटी के घर गए परिवार के बंद मकान में लाखों की चोरी; गैस सिलेंडर, जेवर और नकदी ले उड़े चोर

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 12:29 PM (IST)

अंबाला(चंद्र मोहन): महेश नगर थाना क्षेत्र के कबीर नगर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान मालिक अपने परिवार सहित अपनी बेटी के घर गए हुए थे।

PunjabKesari
जब वह सुबह वापस घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे हुए मिले। पीड़ित परिवार ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से गैस सिलेंडर, चूल्हा, एलसीडी, नकदी तथा कुछ सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो चुके थे।

PunjabKesari
घटना की सूचना तुरंत महेश नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

PunjabKesari
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।क्षेत्रवासियों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static