Haryana के इस जिले में 28 किमी लंबे बाईपास प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, अंतरराज्यीय यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 12:55 PM (IST)

चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने कुरुक्षेत्र के लिए 28 किलोमीटर लंबे बाईपास परियोजना को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के लिए बाईपास परियोजना को बड़ी सौगात बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना कुरुक्षेत्र के विकास को नई दिशा देगी और लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रस्तावित बाईपास ज्योतिसर के पास इंदबरी से शुरू होकर एसएच-6, एमडीआर 119, किरमच रोड, अमीन रोड और एनएच-44 को जोड़ता हुआ मथाना (एसएच-6) पर समाप्त होगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद कुरुक्षेत्र के पिपली क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा और शहर को जाम से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि यह बाईपास दिल्ली-यमुनानगर-हरिद्वार मार्ग के साथ-साथ पंजाब और कैथल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी आवागमन आसान बनाएगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और यातायात अधिक सुगम होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static