जेल विभाग भर्ती में बड़ा अपडेट : फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के लिए HSSC ने जारी की शॉर्टलिस्ट...देखें किसे मिला मौका

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 04:47 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC ) ने जेल विभाग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्ट जारी कर दी है। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक पद के मुकाबले 25 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया है।

आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और रोल नंबर जांच सकते हैं।

 PMT भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की निर्धारित शारीरिक मापदंडों के अनुसार जांच की जाएगी। 

केवल वे उम्मीदवार, जो फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट में निर्धारित मानकों पर खरे उतरेंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पीएमटी की तिथि, समय और परीक्षा स्थल की जानकारी अलग से अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।  

HSSC ने सभी अभ्यर्थियों से कहा है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, ताकि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े नए नोटिस, कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।    

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static