Rewari में बड़ा रेल हादसा टला, पैसेंजर ट्रेन का इंजन डिब्बों को छोड़कर भागा... कपलिंग टूटने से हुआ हादसा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 09:04 AM (IST)

रेवाड़ी: रेवाड़ी में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। श्रीगंगानगर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 14030 का इंजन अचानक डिब्बों से अलग होकर आगे निकल गया। घटना किशनगढ़ बालावास रेलवे स्टेशन के बीच हुई जहां कपलिंग हुक टूटने से इंजन और डिब्बों का संपर्क टूट गया।

कुछ दूरी तक इंजन बिना डिब्बों के चलता रहा जबकि डिब्बे रेलवे ट्रैक पर रुक गए। बाद में लोको पायलट को इसका पता चला तो वह इंजन को वापस लेकर आया और डिब्बों को दोबारा जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया। सूचना मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 

प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार इंजन अलग होने दौरान यात्रियों को कोई तेज झटका महसूस नहीं हुआ। जब डिब्बे कुछ दूरी बाद रुक गए और यात्रियों ने बाहर निकलकर देखा तो इंजन काफी आगे जा चुका था। कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। रेलवे कर्मचारियों ने कपलिंग जोड़ने के बाद ट्रेन को श्रीगंगानगर के लिए रवाना किया। जी. आर.पी. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि संयोगवश उस समय ट्रैक पर कोई दूसरी ट्रेन या मालगाड़ी नहीं थी, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static