Haryana: फरीदाबाद के अल-फलाह विश्वविद्यालय में बड़ा फेरबदल, जानें किन्हें मिली नई जिम्मेदारी

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 03:50 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल को यूनिवर्सिटी का प्रशासक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया और अब संस्थान के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की जिम्मेदारी देखेंगे।

नये विधेयक के तहत हुई नियुक्ति

सरकार के द्वारा यह कार्रवाही दिल्ली ब्लास्ट में यूनिवर्सिटी के कुछ डॉक्टरों के नाम सामने आने के बाद की गई है। सरकार ने साल 2025 विधानसभा में हरियाणा प्राइवेट यूनिवर्सिटीज (संशोधन) विधेयक पास किया था। इसमें पुराने नियमों में बदलाव कर सरकार को निजी विश्वविद्यालयों के प्रबंधन को भंग कर उनके संचालन का अधिग्रहण करने का अधिकार दिया गया है। दिल्ली के लाल किला ब्लास्‍ट का सुसाइड बॉम्‍बर डॉक्‍टर उमर नबी इसी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में काम करता था।

करीब 15 लोगों की हुई थी मौत

10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया। दिल्ली के लाल किला ब्लास्‍ट का सुसाइड बॉम्‍बर डॉक्‍टर उमर नबी इसी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में काम करता था। आतंक के इस नेटवर्क में यूनिवर्सिटी के दूसरे डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ शाहीन सईद जांच एजेंसी एनआईए की गिरफ्त में है। सरकार के द्वारा यह कार्रवाही दिल्ली ब्लास्ट में यूनिवर्सिटी  के कुछ डॉक्टरों के नाम सामने आने के बाद की गई है।

सरकार ने कमेटी की रिपोर्ट पर की नियुक्ति

यूनिवर्सिटी में आंतकी नेटवर्क का खुलासा होने के बाद सरकारी की तरफ से कमेटी जांच करने के लिए कमेटी बनाई गई थी।  IAS अधिकारी श्यामल मिश्रा ने यूनिवर्सिटी के मामलों की जांच की थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने यह कदम उठाया। जांच में यूनिवर्सिटी में कई अनियमितताएं पाई गई थीं। अमित अग्रवाल के द्वारा प्रशासक के तौर पर काम संभालने के बाद कुछ नई नियुक्तियां की है।

PunjabKesari

कई लोगों की नियुक्ति की गई 

अमित अग्रवाल के द्वारा प्रशासक के तौर पर काम संभालने के बाद कुछ नई नियुक्तियां की है। जिसमें जेसी बोस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अजय रंगा को अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नया उप कुलपति बनाया गया है, जबकि डॉ. राजीव कुमार सिंह को परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है।  इसके अलावा मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी रवि कुमार शर्मा और रजिस्ट्रा डॉ मेहा शर्मा को बनाया गया है। वहीं अभिनव और राजदीप को प्रशासनिक कार्यों को करने की जिम्मेदारी की गई है। सभी की नियुक्ति जेसी बोस यूनिवर्सिटी से की गई है।

फैकल्टी में कोई बदलाव नहीं 

हालांकि यूनिवर्सिटी की फैकल्टी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “यूनिवर्सिटी पहले की तरह ही संचालित होती रहेगी और छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। केवल वित्तीय और प्रशासनिक मामलों का प्रबंधन सरकार करेगी।”यूनिवर्सिटी में करीब 1,700 छात्र अध्ययनरत हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static