साइबर हब में महिला से छेड़छाड़, पंजाब से 27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 07:29 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम के साइबर हब में महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने पंजाब के फिरोजपुर से 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनमोल अरोड़ा के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार, महिला ने शिकायत में बताया था कि वह 22 अक्टूबर को साइबर हब में गई थी। यहां उसके साथ एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 25 अक्टूबर को आरोपी को पंजाब के फिरोजपुर से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का दोस्त परीक्षा देने दिल्ली आया था। परीक्षा के बाद आरोपी अपने दोस्त के साथ साइबर हब घूमने पहुंचा था। इसी दौरान उस पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। पुलिस मामले में आगे की जांच और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static