ठेला लगाने को लेकर हुई बहस में युवक को कैंची घोपी, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2026 - 07:26 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): ठेला लगाने काे लेकर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे को पीटने के बाद उसकी गर्दन और छाती में कैंची घोप दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही शहर गुड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान वासु (उम्र-21 वर्ष) निवासी नई बस्ती, गुरुग्राम के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

 पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी व शिकायतकर्ता की आमने सामने ठेला लगाते है। इनकी किसी सामान को लेकर आपस में कहासुनी हो गई जिसके चलते आरोपी ने उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कैंची बरामद की है। आपको बता दें कि 14 अक्टूबर को शहर गुड़गांव थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया था कि 12 अक्टूबर को वह सदर बाजार में अपने ठेले पर मौजूद था कि उस वक्त वासु नामक व्यक्ति इसके पास सामान खरीदने आया और बहसबाजी करने लगा। बहस के दौरान वासु ने पास की रेहड़ी से कैंची उठाकर इसकी गर्दन, छाती व पीठ पर वार करके घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static