शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक की पीट-पीटकर हत्या

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 09:36 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पीड़ित को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस हरकत में आई और मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में करोली राजस्थान के रहने वाले अमर सिंह बैरवा ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनका भाई नरेश बैरवा गुड़गांव के सैनीखेड़ा एरिया में रहकर मजदूरी करता था। 29 अप्रैल को उसका भाई नरेश व गहलौद कुमार बैरवा, विक्रम व हेमराज ने शराब पी थी। इस दोरान उनके बीच कोई विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इन सभी ने मिलकर नरेश को बेरहमी से पीटा जिसके कारण उसकी हालत खराब हो गई। इसके बाद उनका रिश्तेदार नरेश को लेकर सेकटर-10 सिविल अस्पताल ले गया जहां उसकी हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। 5 मई को वह अपने भाई को दिल्ली से जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल ले गए। 6 मई को इलाज के दौरान नरेश की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा  105,3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static