आपने भी देखा है सोशल मीडिया पर सस्ते I-Phone और सोने चांदी के विज्ञापन तो हो जाओ सावधान!

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 07:58 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): आपने भी सोशल मीडिया पर सस्ते दाम में I-Phone और सोने चांदी बेचने के विज्ञापन देखे हैं तो सावधान हो जाओ। यह साइबर ठगों का जाल हो सकता है। इसी सस्ते दाम के विज्ञापन के झांसे में आकर एक युवक लाखों रुपए गवां बैठा। अपने साथ हुई ठगी की शिकायत उसने मानेसर साइबर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से दिल्ली के मंडावली निवासी और हाल में खोह गांव (मानेसर) में किराए पर रहने वाले पवन कंपनी में टेक्नीशियन हैं। पवन ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई को इंस्टाग्राम पर उन्हें आईफोन और ज्वैलरी पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट का विज्ञापन दिखा। विज्ञापन पर क्लिक करते ही एक वॉट्सऐप नंबर से मैसेज आया।

 

ठगों के झांसे में आकर पवन ने एक आईफोन 17, सोने का हार, झुमके और कंगन खरीदने की इच्छा जताई। जालसाजों ने अलग-अलग बैंक खातों में दो लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद ठग जीएसटी और डिलीवरी चार्ज के नाम पर एक लाख रुपये और मांगने लगे। पवन को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने रिफंड मांगा, तो फर्जी मैनेजर बनकर झांसा दिया गया। सामान और न ही पैसे मिले।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static