करानी थी किडनी ट्रांसप्लांट, चढ़ गए ठगों के हत्थे, गवां बैठे लाखों रुपए
punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 09:26 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने लाखों रुपए ठग लिए। ठगी का अहसास पीड़ित को उस वक्त हुआ जब ठगों द्वारा लगातार उनसे रुपयों की मांग की जा रही थी और इलाज के नाम पर उन्हें लगातार तारीख दी जा रही थी। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, शिकायत में योगेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी किडनी में दिक्कत आ गई थी जिसके इलाज के लिए वह फोर्टिस अस्पताल से इलाज करा रहे थे। यहां उनकी बात ऑनलाइन एक व्यक्ति से हुई जिसने सीनियर डॉक्टर व स्टाफ से अच्छी जान पहचान होने की बात कहकर किडनी ट्रांसप्लांट कराने की बात कही। आरोप है कि इलाज व किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर उनसे 27 जनवरी से 28 अप्रैल के बीच करीब डेढ़ लाख रुपए ले लिए गए। ट्रांसप्लांट के नाम पर उन्हें हर बार तारीख दी जाने लगी। इस पर उन्होंने जब अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ से पूछताछ की तो पता लगा कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इस पर उन्होंने साइबर थाना ईस्ट पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319 के तहत केस दर्ज करज जांच शुरू कर दी है।