विदेश भेजने के नाम पर छह लाख की ठगी करने का एक आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 09:22 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज और वीडियो कॉल के जरिए पीड़ित को वीजा दिखाकर कुल छह लाख रुपये ऐंठ लिए।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, डीएलएफ सेक्टर-29 थाना में एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके गांव के रहने वाले दीपक ने अपने साथियों के माध्यम से उसे स्लोवाकिया भेजने का झांसा दिया था। आरोपियों ने पहले वीजा और विदेश भेजने का भरोसा दिलाते हुए उससे 50 हजार रुपये लिए। इसके बाद फर्जी दस्तावेज और वीडियो कॉल के जरिए वीजा दिखाकर कुल छह लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि पूरी रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा और बाद में बहाने बनाकर टालमटोल करते रहे। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

मामले में क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गुड़गांव से काबू कर लिया। जिसकी पहचान दीपक कुमार (39) निवासी रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान सामने आया कि दीपक कुमार ने अपने साथी शैलेश के साथ मिलकर इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में आरोपी शैलेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान दो लाख रुपये भी बरामद किए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static