गोहाना में व्यक्ति ने दी जान, बेटा बोला- काफी समय से रह रहे थे तनाव में

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 03:39 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के गढ़ी उजाले खां में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का सनसनी मामला सामने आया है। जैसे कि परिजनों को इस बारे में सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। 

मृतक के बेटे ने बताया कि मेरे पिता का नाम विजय जिनकी उम्र 62 साल थी। मैं कल शाम को पिता जी से बातचीत हुई थी, मैं घर जा कर सौ गया था। सुबह पता चला कि उन्होंने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। वे काफी समय से तनाव में रहते थे। हमारी यहां पर भैंस डेयरी थी और किसी ने उनको चारे में जहर खिला दिया जिससे उनकी पांचों भैंसों की मौत हो गई थी, बाद में चोरी भी हो गई थी। जिसके कारण बहुत ही परेशान रहते थे। बेटे ने बताया कि वे कहां से पिस्टल लेकर आए यह मालूम नहीं है और अपने आप क़ो गोली मार ली। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। मौके पर एफएसएल टीम क़ो भी बुलाया गया है और ये भी पता लगाया जा रहा है इसके पास पिस्टल कहां से आई। जांच के बाद ही इसी खुदकुशी करने की वजह सामने आ पाएगी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static