घर से कीर्तन में जाने के लिए निकला था व्यक्ति, फिर परिजनों को मिली ये सूचना...पैरों तले खिसकी जमीन

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 02:48 PM (IST)

यमुनानगर : यमुनानगर के आजाद नगर निवासी व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक दो बच्चों का पिता था। वह घर से कीर्तन में जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात उसका शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में भिजवाया।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रवीन कुमार पुत्र कुलवंत राय निवासी आजाद नगर के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले उसकी प्लाइवुड फैक्ट्री से नौकरी छूट गई थी, जिसके बाद वह परेशान चल रहा था। शनिवार शाम सूचना मिली थी कि यमुना नहर पुल के पास सहारनपुर की ओर आने वाली एक मालगाड़ी की चपेट में एक व्यक्ति आ गया है। 

पुलिस ने मौके पर तलाशी ली, लेकिन मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। जिस पर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। आज सुबह आजाद नगर से कुछ लोग थाने पहुंचे और अपने परिवार के एक सदस्य के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें शव और उसकी तस्वीर दिखाई, जिससे मृतक की पहचान प्रवीन कुमार के रूप में हुई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static