दुखद: सड़क हादसे में गई परिवार में इकलौते कमाने वाले की जान, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 02:30 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में लगातार ओवरलोडेड वाहनों की वजह से लोग काल का ग्रास बन रहे हैं। गढ़ी बेसिक गांव के पास ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली की वजह से भीषण हादसा हो गया, हादसे में पिकअप ड्राइवर के मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप में बैठा एक अन्य युवक घायल बताए जा रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय ड्राइवर कुम्मत अपनी पिकअप गाड़ी से पानीपत से अपने गांव गढ़ी बेसिक जा रहा था। रास्ते में लिफ्ट लेकर एक अन्य युवक भी गाड़ी में बैठ गया। गांव गढ़ी बेसिक से महज 100 मीटर पहले ही कुम्मत की गाड़ी ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। 

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही ड्राइवर ने दम तोड़ दिया जबकि अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मरने वाला कुम्मत परिवार में कमाने वाला एकलौता था। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static